नैनीताल : परिचित की अंत्येष्टि से लौटते मौत की भेंट चढ़े तीन लोग!
team HNI
July 25, 2020
अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड, चर्चा में, नैनीताल, बागेश्वर, राज्य
166 Views
- भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसी नदी में गिरी बोलेरो, तीन ने दम तोड़ा
नैनीताल। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो जीप कोसी नदी में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बागेश्वर की ओर जा रहा बोलेरो वाहन सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे कोसी नदी में समा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। क्वारब पुलिस चौकी के एसआई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी की डूबने से मौत हो गई। हादसे में प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) लापता हो गये थे। जिनका शव आज शनिवार की सुबह नदी से करीब 50 मीटर दूर बरामद कर लिया गया। तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। आज शनिवार सुबह पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।
2020-07-25