Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / सलमान ख़ान के क़रीबी मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन, कोरोना और किडनी की बीमारी से गई जान!

सलमान ख़ान के क़रीबी मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन, कोरोना और किडनी की बीमारी से गई जान!

नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक और बुरी ख़बर आयी है। मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन हो गया है। म्यूजिक की दुनिया में साजिद-वाजिद काफी पॉप्युलर जोड़ी थी। साजिद-वाजिद ने सलमान ख़ान की कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक दिया है। हाल ही में वाजिद ने लॉकडाउन के दौरान रिलीज हुए सलमान खान के गाने ‘प्यार करो ना’ और ‘भाई भाई’ गानों को उन्होंने ही कम्पोज़ किया था। वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है।

साजिद-वाजिद

42 साल के वाजिद का निधन सोमवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, ‘वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गयी और वो पिछले चार दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे। तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था।
अचानक उनके इस तरह निधन से फैन्स और इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग हैरान हैं। बॉलिवु़ड सितारों में से कइयों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply