Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जंगल से कैमरे गायब

जंगल से कैमरे गायब

देहरादून। वन्य जीवों पर निगरानी रखने के लिए जंगलों में लगाए कैमरे गायब हो गए हैं। राजाजी नेशनल पार्क में लगाए गए अब 11 कैमरे गायब हो चुके हैं। हालांकि पार्क प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कैमरा ट्रेप वन्य जीवों की गतिविधि, मूवमेंट, आदत आदि की जानकारी एकत्र करने में काम आ रहे हैं। मुसीबत यह है कि वन्यजीव इन कैमरों को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, लेकिन जंगल से यह कैमरे चोरी हो रहे हैं।
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने कहा कि कैमरा ट्रेप चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन यह इतने अधिक नहीं हैं। वन विभाग की मजबूरी है कि कैमरों को वन्यजीवों की आवाजाही के स्थान पर, वन मार्गों केे किनारे आदि स्थानों पर लगाए।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply