Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब जिओ पर भी हल्लो-हल्लो

अब जिओ पर भी हल्लो-हल्लो

थराली से हरेंद्र बिष्ट
आखिरकार विकासखंड मुख्यालय देवाल के इच्छोली में बनाया गया जिओ के टावर का सोमवार को शुभारंभ हो गया है। इसका उद्घाटन एक सादे समारोह में थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने किया।
करीब डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से देवाल ब्लांक मुख्यालय के इच्छोली में जिओ कंपनी ने मोबाइल टावर का निर्माण कार्य कर लिया था। किंतु ओएफसी लाइन का निर्माण कार्य पूरा ना हो पाने सहित तमाम अन्य तकनीकी दिक्कतों के चलते इस टावर से सेवाएं शुरू नहीं हो पाई थी, जिससे निर्मित टावर सो पीस बन कर रह गया था। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि निर्मित टावर से मोबाइल सेवा शुरू करने की भी मांग करते आ रही थी।

मुख्यातिथि थराली विधानसभा की विधायक मुन्नी देवी शाह ने रीबन काटकर टावर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता को टावर का संचालन शुरू होने पर बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही जिओ के द्वारा इस विकासखंड के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकासखंडों में निर्मित टावरों से भी मोबाइल सेवा शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि आम जनता को संचार सेवा का भरपूर लाभ मिल सके। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, प्रधान संघ देवाल के अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, देवाल व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा, भाजपा महिला नेत्री नंदी कुनियाल आदि मौजूद थे। जिओ कंपनी के देवाल टावर के शुरू हो जाने के बाद विकासखंड मुख्यालय देवाल सहित तलौर-पदमल्ला, पूर्णा, हाटकल्याणी,लौसरी,फल्दियागांव,ऐरठा,सरकोट,देवसारी, उलंग्रा आदि गांवों के ग्रामीणों को बेहतरीन संचार सुविधा का लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply