Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, हरिद्वार के दो लोगों की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, हरिद्वार के दो लोगों की मौत

  • श्रीनगर से हरिद्वार जाते समय सकनीधार के पास हुआ हादसा, दो घायलों की हालत गंभीर

देवप्रयाग। सोमवार शाम ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर सकनीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।  
मिली जानकारी के अनुसार, आई-20 कार संख्या (यूके 08 एल 5649) में सवार चार लोग श्रीनगर गए थे। बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे ये लोग वापस हरिद्वार जा रहे थे। तभी कौड़ियाला से दो किमी पहले सकनीधार के पास कार अचानक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में चालक प्रदीप कुमार पुत्र वीरसिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार और सरल पुत्र राजू निवासी टिपड़ी हरिद्वार, उम्र 17 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश उम्र 75 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार और जतिन पुत्र सन्दीप कुमार उम्र 17 वर्ष निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकलवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply