चंपावत : मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, दो की मौत,छह घायल
team HNI
April 9, 2022
उत्तराखण्ड, चम्पावत, चर्चा में, राज्य
132 Views
चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने तथा मेला देखने जा रहे भक्तों के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा कि दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह था। जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे। ये लोग नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
ACCIDENT CHAMPAWAT ROAD ACCIDENT 2022-04-09