Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चंपावत : मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, दो की मौत,छह घायल

चंपावत : मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, दो की मौत,छह घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने तथा मेला देखने जा रहे भक्तों के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। बताया जा र​हा कि दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह था। ​जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे। ये लोग नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply