देहरादून। दो साल बाद कल यानी मंगलवार 3 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के पहले ही दिन मौसम सरकार की तैयारियों का कड़ा इम्तिहान लेने जा रहा है।
मौसम विभाग की ओर से कल मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना जताई है। इसका सीधा असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक चारधाम यात्रा के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की पूरी संभावना है। इससे चारधाम यात्रा मार्गों में भी बारिश से भूस्खलन का पूरा खतरा रहेगा।
यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा : इस बार टूटेगा रिकॉर्ड, अब तक ढाई लाख पंजीकरण
Hindi News India