Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केशुभाई पटेल का निधन अपूरणीय क्षति: त्रिवेंद्र

केशुभाई पटेल का निधन अपूरणीय क्षति: त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केशुभाई पटेल का निधन एक अपूरणीय क्षति है, वह एक उत्कृष्ट नेता थे जिन्हें समाज के हर वर्ग की चिन्ता थी। गुजरात की प्रगति के साथ ही भाजपा को मजबूत करने एवं किसानों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने कार्यों व व्यवहार से केशुभाई सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply