आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
October 31, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
104 Views
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 09 शक संवत् 1942 आश्विन शुक्ल पूर्णिमा शनिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 15, रवि-उल्लावल 13, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्टूबर सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
पूर्णिमा तिथि रात्रि 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, अश्विन नक्षत्र सायं 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक।
सिद्धि योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक म व्यातीपात योग का आरंभ, विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।
2020-10-31