Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / LPG Cylinder Price : कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बंपर कटौती, जानिए अपने शहर के रेट

LPG Cylinder Price : कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बंपर कटौती, जानिए अपने शहर के रेट

दिल्ली। अगस्त महीने की पहली तारीख को देश की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG की कीमतों में कौटती की है। ऑयल कंपनियों ने सिर्फ कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। पिछले महीने में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हुआ था।

वहींं 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अब 99.75 रुपये की कटौती की गई है। इसी के साथ दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपये पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।

जानकारी के मुताबिक कोलकाता में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के रेट ₹1895.50 से कम होकर ₹1802.50 हो गए हैं। चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम पहले ₹1945.00 थे लेकिन अब ₹1852.50 हो गए हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में ₹1733.50 से घटकर ₹1640 हो गए हैं। एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। इसमें आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी. इसके बाद से इसके दाम स्थिर बने हुए हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply