Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : चीन और मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

उत्तराखंड : चीन और मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
आज सोमवार को यहां कांग्रेसियों ने लद्दाख क्षेत्र के गलवान घाटी में भारत चीन की हिंसक झड़प और देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं अन्य पेट्रो पदार्थों के दामों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और चीन का पुतला फूंका।
कांग्रेसियों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले के साथ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और भारत की सरजमीं पर चीनी घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए चीन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद यहां मुख्य बाजार में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस के साथ ही कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार से चीन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

इसके साथ ही कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही हैं। इसके बावजूद देश में पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में हो रही रोजाना वृद्धि के लिए मोदी सरकार ही जिम्मेदार हैं। बाद में कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय जा कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी थराली को सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विनोद रावत, सुरपाल रावत, संदीप रावत, अबल गुसाईं, प्रीतम सिंह रावत, कमलेश देवराड़ी, गजेन्द्र रावत, उमेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply