Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आज मंगलवार को एक और प्रवासी पॉजिटिव की दून अस्पताल में मौत

आज मंगलवार को एक और प्रवासी पॉजिटिव की दून अस्पताल में मौत

  • इस बुजुर्ग की मौत के साथ ही देहरादून जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से जा चुकी है 26 लोगों की जान

देहरादून। आज मंगलवार को कोरोना संक्रमित बिजनौर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि देहरादून जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 26 लोगों की जान जा चुकी है। जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है।
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने आज मंगलवार को बताया कि बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी 75 साल के बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी टूटने की वजह से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग के कूल्हे का ऑपरेशन होना था, लेकिन ऑपरेशन से पहले जब अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट कराया तो बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण पाया गया। ऐसे में निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को दून अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री के मुताबिक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया था। विशेषज्ञों की टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही थी। लेकिन आज मंगलवार को तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. खत्री के मुताबिक मृतक को कोरोना संक्रमित होने के साथ ही हृदयरोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी थीं। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply