Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरदा बोले, ‘वानप्रस्थी’ को ललकारोगे, तो सोच लो कि कहीं फिर न उठा ले धनुष…

हरदा बोले, ‘वानप्रस्थी’ को ललकारोगे, तो सोच लो कि कहीं फिर न उठा ले धनुष…

  • सीएम की सलाह मानकर दून की सक्रियता से खुद को किनारे कर अपने गांव मोहनरी में बैठे पूर्व सीएम ने अपनी फेसबुक वॉल पर भाजपा को दी चुनौती 

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की सलाह मानकर दून की सक्रियता से खुद को किनारे कर अपने गांव मोहनरी में बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत ने फिर भाजपा को चुनौती दी है। 
हरदा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनकी आम पार्टियों से किसी को क्या परेशानी हो सकती है, यह समझ से परे है। रावत ने कहा कि वानप्रस्थ की ओर बढ़ते व्यक्ति को ललकारोगे, कहीं फिर धनुष उठा लिया तो सोच लो। रावत के मुताबिक वह वेबीनार के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीति सक्रियता के आरोप के कारण ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान छोड़ दिया। उन्होंने तो सिर्फ दो ही कार्यक्रम राजनीतिक किए। पहला गंगा-गन्ना यात्रा और दूसरा गैरसैंण यात्रा। यह दोनों कार्यक्रम ही पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए किए गए थे। इस समय वे सिर्फ प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 
हालांकि रावत ने कांग्रेस की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा को इसमें राजनीति दिखाई देती है तो किसी को इसमें समांतर…. दिखाई देता है। हालांकि रावत ने यह वाक्य अधूरा ही छोड़ दिया है, लेकिन इसके निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। रावत ने बताया कि हरेला पर वह दो प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने जा रहे हैं। एक मोहनरी और आसपास के गांवों पर केंद्रित है और दूसरी राज्य स्तर की प्रतियोगिता होगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply