उत्तराखंड : आज शुक्रवार को विधायक कर्णवाल, उनकी भतीजी और सहायक मिले पॉजिटिव!
team HNI
September 11, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
120 Views
देहरादून। आज शुक्रवार को झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनका एक सहायक और उनकी भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पिछले कई दिन से देशराज और उनके परिजन बुखार से पीड़ित थे। तीन दिन पहले उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। आज शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिले हैं। उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर खुद को अपने रुड़की स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया है। विधायक की पत्नी और दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए हैं। लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। गौरतलब है कि इससे पहले खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।
2020-09-11