Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज शुक्रवार को विधायक कर्णवाल, उनकी भतीजी और सहायक मिले पॉजिटिव!

उत्तराखंड : आज शुक्रवार को विधायक कर्णवाल, उनकी भतीजी और सहायक मिले पॉजिटिव!

देहरादून। आज शुक्रवार को झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनका एक सहायक और उनकी भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पिछले कई दिन से देशराज और उनके परिजन बुखार से पीड़ित थे। तीन दिन पहले उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। आज शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिले हैं। उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर खुद को अपने रुड़की स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया है। विधायक की पत्नी और दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए हैं। लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। गौरतलब है कि इससे पहले खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply