Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / कोरोना से राहत: 24 घंटे में 58 हजार नए मामले, 657 लोगों की मौत

कोरोना से राहत: 24 घंटे में 58 हजार नए मामले, 657 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के 58,077 नए मामले सामने आए और 657 मरीजों की मौत हुई। वहीं 1,50,407 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट गए। जिससे अब तक रिकवर होने वालों की संख्या 4,13,31,158 हो गई। रिकवरी रेट फिलहाल 97.17% है।

तेजी से घटते कोरोना मामलों के बीच दैनिक संक्रमण दर में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.89% रह गई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 6,97,802 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल 4,25,36,137 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 4,13,31,158 लोग ठीक हुए हैं। वहीं कुल मौतें 5,07,177 हुई हैं। देश में 1,71,79,51,432 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply