Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रयागराज के बाद आज मंगलवार से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं कम कर दी गई थी। अब धीरे-धीरे हवाई सेवाओं का विस्तार होना शुरू हो गया है।एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक सुमित सक्सेना ने बताया कि जयपुर के लिए इंडिगो एयरलांइस की सेवाएं मंगलवार से शुरू हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आ रहे बाहरी इलाकों के पर्यटकों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें विभागीय ईमेल आईडी पर अपनी जानकारी भेजनी होगी। जांच रिपोर्ट नहीं होने से पर्यटकों को दिक्कतें आ रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लेकर एयरपोर्ट पर विभागीय ईमेल आईडी उपलब्ध कराई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply