Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : धामी ने ताश के पत्तों की तरह फेंट डाले ये 24 आईएएस अफसर!

उत्तराखंड : धामी ने ताश के पत्तों की तरह फेंट डाले ये 24 आईएएस अफसर!

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों को ताश के पत्तों की तरह फेंट डाला। देर रात जारी सूची के मुताबिक 24 वरिष्ठ आईएएस इधर से उधर किए गए हैं। इनमें से कुछ से उनका वर्तमान महकमा छीनकर नए विभाग का प्रभार दिया गया है। कुंभ मेलाधिकारी के तौर पर तैनात चर्चित अफसर दीपक रावत को पिटकुल का निदेशक बनाया गया है। अब देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव सिर्फ स्मार्ट सिटी के सीईओ ही रह गये हैं। उनके स्थान पर आर राजेश कुमार को देहरादून का डीएम बनाया गया है।
जिन अफसरों के नाम तबादला सूची में हैं, उनमें बृजेश कुमार संत, भूपाल सिंह मनराल, विजय कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार, दीपक रावत, दीपेंद्र कुमार चौधरी, रणवीर सिंह चौहान, डॉ. आर राजेश कुमार, हरिश्चंद्र सेमवाल, विनोद सुमन, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक रुहेला, मनीषा पवार, आनंद वर्धन, आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, राधिका झा, सचिन कुर्वे, सौजन्या, डॉ, रंजीत कुमार, एसए मुरुगन शामिल हैं।  

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply