Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : आईएमए में 28 को दो सुरंगों का शिलान्यास करेंगे रक्षा मंत्री

देहरादून : आईएमए में 28 को दो सुरंगों का शिलान्यास करेंगे रक्षा मंत्री

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितम्बर को आईएमए देहरादून में बनने वाली दो सुरंगों का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। यह शिलान्यास आईएमए में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में अपराह्न 3ः30 बजे किया जायेगा। इस संबंध में आज शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आईएमए कमांडेंट ले. जनरल जेएस नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आईएमए में दो टनल (अंडरपास) बनेंगे। एक जाने के लिए और एक आने के लिए। परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार एवं सेना को भी चिंता रहती थी। इसलिए रक्षा मंत्री जी से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही अपनी सहमति दे दी थी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थी, उसका भी समाधान होगा। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply