Wednesday , June 25 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून : …तो दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन व्यवस्था से मिलेगी जाम से निजात!

दून : …तो दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन व्यवस्था से मिलेगी जाम से निजात!

देहरादून। स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई की वजह से राजधानी में रोजाना कई जगह जाम की स्थिति बन रही है। त्योहारी मौसम में जाम से निजात पाने के लिये यहां पर ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले स्थिति सुधारने को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आईजी गढ़वाल रेंज ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो ऑड-ईवन भी विकल्प हो सकता है।
गौरतलब है कि छह माह से शहर में स्मार्ट सिटी के तहत खुदाई का काम चल रहा है। इससे शहर की ज्यादातर व्यस्त रहने वाली सड़कों की चौड़ाई पहले के मुकाबले घट गई हैं। ऐसे में यहां पर यातायात सुचारु रखना बेहद मुश्किल हो रहा है। जिला पुलिस लगातार इसके लिए प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है।
आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में यातायात का दबाव पहले से कहीं अधिक हो जाएगा। लोगों को पार्किंग आदि के लिए समय समय पर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही एक निर्धारित समय के लिए दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। दून पुलिस को इस व्यवस्था की प्लानिंग करने को कहा गया है। इसमें वाहन संचालन से जुड़ीं एसोसिएशनों और संगठनों का भी सहयोग लेना होगा ताकि यातायात को सुचारु बनाया रखा जा सके। फिलहाल अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बुरे हालात हैं। स्मार्ट सिटी के कामों के लिए सड़कों पर हो रही खुदाई का आलम यह है कि इस समय धूल के गुबार और हांफता ट्रैफिक ही नजर आते हैं। स्मार्ट सिटी के लिए पुलिस भी खूब पसीना बहा रही है, लेकिन कोई सुधार की गुंजाइश फिलहाल नहीं दिख रही है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply