Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / करवांचौथ: पत्नी ने पति को दिया अनोखा गिफ्ट

करवांचौथ: पत्नी ने पति को दिया अनोखा गिफ्ट

अलीगढ़। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत लेती हैं। लेकिन यहां कुछ सुहागिनों ने इस पर्व पर अपने पति को अनोखा गिफ्ट दिया। अपने सुहाग की सलामती के लिए पत्नियों ने अपने पतियों के हाथों में हेलमेट थमाया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी पतियों से लिया। इस महिला का कहना है कि बिना हेलमेट के हादसे में लोगों की जान चली जाती है। अगर हम सभी ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करें तो देश में सड़क हादसों की संख्या में गिरावट आ जाएगी। इससे कई महिलाओं का सुहाग उजड़ने से बच जाएगा। सराय मानसिंह के शालिनी शर्मा-शिवदत्त शर्मा, सराय खिरनी के श्वेता भूतड़ा-गर्वित भूतड़ा, प्रेरणा माहेश्वरी-प्रवीन माहेश्वरी व कुलदीप विहार के नूतन शर्मा-अमित शर्मा ने संकल्प लिया कि जीवन में यातायात नियमों का पालन करेंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply