Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / त्यूनी में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

त्यूनी में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

चकराता। उत्तराखंड में आये दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। व​हीं त्यूनी थाना क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना क्षेत्र के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान (उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी, निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान,  निवासी थंगाड, तहसील चौपाल, थाना नेरवा, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply