Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून : 4 साल की मासूम से रेप के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : 4 साल की मासूम से रेप के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आज शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बीते गुरुवार को 12 अगस्त को पीड़ित परिजनों ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी किशन कुमार ट्रेफलगार्ड सोसाइटी में हाउस कीपिंग का कार्य करता है और उसने उनकी मासूम बेटी (उम्र 4 वर्ष) के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपी किशन के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना राजपुर प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई और ट्रेफलगार्ड सोसाइटी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशन कुमार बिहार के सहरसा जनपद का रहने वाला है और वर्तमान में देहरादून के डालनवाला में रहता है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply