Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : जयंती पर महाराणा प्रताप के शौर्य को किया याद

देहरादून : जयंती पर महाराणा प्रताप के शौर्य को किया याद

देहरादून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर आज सोमवार सुबह 7 बजे बिंदाल पुल स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की गई और उनकी शौर्य गाथा का बखान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राजपूत महासभा के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

आज सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर उधर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ द्वारा यज्ञ एवं पुष्पाजंलि समारोह का आयोजन किया गया। संतोष राजपूत ने  बताया कि 9 मई को क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में महाराणा प्रताप स्मारक पर सुबह साढ़े सात बजे से हवन-यज्ञ और पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply