Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून पुलिस के हत्थे चढे़ दो नशा तस्कर, लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून पुलिस के हत्थे चढे़ दो नशा तस्कर, लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने 11.67 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दून पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौलीग्रान्ट, डोईवाला पर संदिग्ध मोटर साइकिल सवार युवकों को चेकिंग के लिए रोका। युवकों के पास से पुलिस ने 11.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

युवकों की पहचान अजीजुल पुत्र रोशन अली निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश और साकिब पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …