Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: बीड़ी पीने से मना करने पर भड़का शख्स, बस यात्री पर चाकू से जानलेवा हमला

उत्तराखंड: बीड़ी पीने से मना करने पर भड़का शख्स, बस यात्री पर चाकू से जानलेवा हमला

अल्मोड़ा। भतरौंजखान से भिकियासैंण जा रही एक चलती बस में एक यात्री ने बीड़ी पी रहे युवक (यात्री) को बीड़ी पीने से मना किया तो उसने यात्री के गले पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद इससे बस में चीख पुकार मच गई।

मिलीं जानकारी के मुताबिक, ग्राम नानणकोटा डमरा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र इंद्र राम अपनी पत्नी बसंती व बेटियों के साथ घर जाने के लिए भतरौंजखान से भिकियासैंण के लिए बस में बैठें। बस की पिछली सीट में बैठा एक युवक धूम्रपान कर रहा था। बस में महिलाएं व बच्चे सवार होने के चलते युवक से बीड़ी पीने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। जब बस में बीड़ी का काफी धुंआ हुआ तो उन्होंने युवक को टोका और बीड़ी न पीने की बात कही।

दिनेश के टोकने पर युवक आगबबूला हो गया, और जान से मारने की धमकी देने लगा, फिर अचानक से अपनी सीट से उठकर सब्जी काटने वाले चाकू से दिनेश को जान से मारने की नियत से उन पर चाकू से वार ​कर दिया। खुद को बचाने के दौरान दिनेश के बाये हाथ का अंगूठा कट गया और गले में चाकू से कट गया। इस घटना से बस में सवार अन्य यात्रियों की चीख पुकार निकल पड़ी। बस के परिचालक राजेंद्र शर्मा ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर युवक के हाथ से चाकू छीनकर उसे बस से बाहर फेंक दिया। लोगों की सूचना पर भतरौंजखान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि दिनेश के गले में चार टांके लगे है। पीड़ित दिनेश चंद्र ने इस मामले में थाना भतरौंजखान में तहरीर सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार ने बताया कि आरोपित अंकुर कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी, फैजपुर बागपत उत्तर प्रदेश नशे में था। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …