Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : यूटिलिटी की सफाई करते खाई में समाया वाहन, चालक की मौत

देहरादून : यूटिलिटी की सफाई करते खाई में समाया वाहन, चालक की मौत

देहरादून। आज सोमवार को साहिया में डाडुवा कितरौली मोटर मार्ग पर सुबह करीब सात बजे एक यूटिलिटी वाहन को वहां खड़ा कर चालक उसकी सफाई में जुट गया। अचानक ही अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन की सफाई कर रहे चालक को बचने का कोई मौका नहीं मिला और वह वाहन के साथ ही खाई में समा गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार लंम्णाधार के पास चालक वाहन की सफाई कर रहा था, इसी दौरान अचानक वाहन खाई की और चलने लगा और 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान दीनु (23) पुत्र चेतु निवासी कितरौली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग खाई की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने शव को खाई से निकाला। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र रावत भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply