Monday , March 2 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को साथ लानी होगी कोविड रिपोर्ट

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को साथ लानी होगी कोविड रिपोर्ट

देहरादून। अगर आप मकर संक्रांति पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान कर पुण्य कमाने चाहते तो अपने साथ कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव साथ में लानी होगी। मकर संक्रांति पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मकर संक्रांति के स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने एसओपी जारी कर दी है। राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पांच दिन की अवधि की कोविड आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा।
श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना के मद्देनजर मेला पुलिस-प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का रूट प्लान जारी करने के साथ पार्किंग स्थल भी निर्धारित कर दिए हैं। शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में रूट डायर्वजन भी लागू किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply