Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इस आपदाग्रस्त क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही

उत्तराखंड : इस आपदाग्रस्त क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही

देहरादून। देवभूमि में बारिश का कहर जारी है। पिथौरागढ़ जिले में बारिश ने फिर तबाही मचाई है। मंगलवार रात मूसलाधार बारिश ने आपदाग्रस्त बंगापानी क्षेत्र में फिर व्यापक नुकसान पहुंचाया है।        

बारिश के बाद गांव में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबे से एक होटल दब गया है। वहीं, नाले में एक बाइक बह गई, जबकि दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बंगापानी के साथ लुम्ती गांव में भी कई मवेशी नदी में बह गए हैं। आज सुबह बुधवार गांव में चारों तरफ मलबा पटा हुआ है। सड़कों और घरों तक में मलबा भर गया है। बारिश का कहर देख लोग सहमे हुए हैं।

पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन पिथौरागढ़-घाट सड़क तीन स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गई है। इसके अलावा 20 से अधिक सड़कों पर मलबा आया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे भी आठवां मील और चल्थी में मलबा आने से सुबह से बंद है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply