भारी भूस्खलन से केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे हुए बंद
team HNI
August 19, 2020
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, राज्य
147 Views
देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी में आज बुधवार को तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया। यहां सोमवार सुबह से मार्ग अवरुद्ध है। वहीं बदरीनाथ हाईवे आज सुबह पागलनाला, कुहेड़ और नंदप्रयाग में भी बंद हो गया। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री भी रास्ते में फंसे हैं। यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
बीते मंगलवार रात को केदारघाटी में मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर डोलिया मंदिर के पास भारी भूस्खलन हो गया। यहां भी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया है। यमुनोत्री क्षेत्र में भी बारिश होने से हाईवे ओजरी डबरकोट में भूस्खलन के कारण बंद हो गया है।
2020-08-19