Tuesday , March 10 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / छात्रा से छेड़खानी में भाजपा के तीन बार विधायक की पिटाई, वीडियो वायरल

छात्रा से छेड़खानी में भाजपा के तीन बार विधायक की पिटाई, वीडियो वायरल

वाराणसी। यहां भाजपा के तीन बार विधायक रहे मायाशंकर पाठक की एक छात्रा से छेड़खानी को लेकर चौबेपुर क्षेत्र के भगतुआ स्थित उनके कॉलेज में ही कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आज रविवार को फेसबुक पर पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में पूर्व विधायक अपनी गलती भी स्वीकार कर रहा है।
पिटाई के इस वीडियो को यूपी के सीनियर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर पुलिस से पूर्व विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रकरण की जांच चौबेपुर थाने की पुलिस को सौंपी गई है। फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो के अनुसार पूर्व विधायक ने उसी के कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। शनिवार को कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उनकी जमकर धुनाई कर दी। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में पूर्व विधायक अपनी गलती भी स्वीकार कर रहा है।
उधर इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने पुलिसिया अंदाज में बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। फिलहाल पूर्व विधायक या लड़की दोनों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply