Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / पूर्व केंद्रीय मंत्री के पत्नी की हत्या

पूर्व केंद्रीय मंत्री के पत्नी की हत्या

  • आरोप में घर का धोबी गिरफ्तार, दो फरार

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी किटी मंगलम (67 वर्ष) का कत्ल कर दिया गया है। इस मामले में घर के धोबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे नौकरानी ने पहचान लिया था। घटना उनके दिल्ली के वसंत विहार इलाके स्थित मकान की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी धोबी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। लूट के लिए तकिए से गला दबाकर हत्या की गई। धोबी को घर की नौकरानी ने देखकर पहचान लिया था। आरोपियों ने नौकरानी को बंधक बनाकर एक कमरे में बिठा दिया था। पुलिस को घटना की जानकारी रात 11 बजे मिली। घर पर किटी मंगलम और नौकरानी थीं। किटी मंगलम सुप्रीम कोर्ट में वकील रहीं हैं। उनका बेटा कांग्रेस में नेता है जो बैंगलोर से दिल्ली आ रहा है। पीआर कुमारमंगलम पहले कांग्रेस में थे। पीवी नरसिम्हा राव सरकार में भी वे मंत्री रहे। बाद में बीजेपी में आ गए गए थे और वाजपेयी सरकार में पावर मंत्री रहे थे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply