Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / बॉलीवुड सुपर स्टार दलीप कुमार का निधन
dilip kumar

बॉलीवुड सुपर स्टार दलीप कुमार का निधन

मुंबई। ट्रैजेडी किंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड के सुपरस्टार दिलीप कुमार आज बुधवार को निधन हो गया है। वे 98 वर्ष के थे। दिलीप कुमार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 30 जून को उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को मुगले आजम, मधुमती, देवदास और गंगा जमुना जैसी बेहतरीन फिल्मों जोरदार अभिनय किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। श्रद्धांजलि।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply