Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया मातम

हल्द्वानी: सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया मातम

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता में छुट्टी आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं जवान तारा सिंह की दो नन्हीं बेटियां हैं।

पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय तारा सिंह कार्की पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की निवासी रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट में जवान था। वह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था। रविवार की रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में परिजन एसटीएच हल्द्वानी ले गए। जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जवान मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply