Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अपराध / दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

  • पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाश ने कर दी फायरिंग

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में 13 अक्टूबर को हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को रेगुलेटर पुल के पास घेर लिया।आरोपी ने पुलिस घेरा देखकर पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
बदमाश सतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र निवासी नगली थाना सकोती जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया है। दोहरे हत्याकांड के एक अन्य आरोपी विपिन उर्फ भीम निवासी खतौली जिला मुजफ्फरनगर को देर रात गिरफ्तार किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply