Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / थराली में स्वास्थ्य कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

थराली में स्वास्थ्य कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में बाबू के पद पर तैनात एक युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी थराली में बाबू के पद पर कार्यरत एवं इसी क्षेत्र के नारायणबगड़ प्रखंड़ के सनेड गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप सिंह बिष्ट पुत्र श्याम सिंह बिष्ट का शव उसके आवास कोटडीप थराली में बंद कमरे में मिला। सूचना पर थाने से थानाध्यक्ष डीएस पंवार के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा जहां पर उसने पंखे पर लटके युवक के शव को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया घटना की सूचना मृतक के परिजनों को सनेड भेज कर पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में ही तैनात मृतक युवक के पिता की तीन वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। युवक के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नही मिल पाई हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply