Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : महिलाओं के झुंड से वृद्धा को घसीट ले गया तेंदुआ, बनाया निवाला

उत्तराखंड : महिलाओं के झुंड से वृद्धा को घसीट ले गया तेंदुआ, बनाया निवाला

  • 17 दिन के अंदर तेंदुए के हमले में सोनकोट और गौला बैराज में दो महिलाओं की मौत के बाद तेंदुए को  घोषित किया आदमखोर

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम क्षेत्र के गौला बैराज जंगल में घास काट रही बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ अचानक झपट्टा मार उसे महिलाओं के झुंड से घसीटकर ले गया। मौके पर मौजूद महिलाओं को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वहां चीख पुकार मच गई।
काठगोदाम गौला बैराज निवासी 60 वर्षीय पुष्पा सांगुड़ी शनिवार सुबह बसंती देवी, नंदी देवी, मुन्नी देवी और लता देवी के साथ  बैराज से करीब तीन किमी दूर जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गईं थीं। करीब साढ़े नौ बजे घास काटने के दौरान तेंदुआ पुष्पा पर झपटा और उसे घसीटकर ले गया। पुष्पा की चीख सुनकर साथी महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागीं। चीखपुकार सुनकर कुछ ग्रामीण भी जंगल की ओर भागे।

सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे बाद महिला का शव बरामद कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 17 दिन के अंदर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को सूनाकोट गांव में मंदिर जा रही महिला को तेंदुए ने मार डाला था। दोनों घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज भूपाल सिंह मेहता ने मृतका के परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा और दाह संस्कार के लिए दस हजार रुपये दे दिये हैं। सोमवार तक मुआवजे की शेष राशि भी परिजनों को दे दी जाएगी। नैनीताल के प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल ने बताया कि  सोनकोट और गौला बैराज में दो महिलाओं की मौत के बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के कार्यालय से तेंदुए को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। जल्द ही शूटरों की व्यवस्था कर तेंदुए को मार दिया जाएगा।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply