Wednesday , March 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आज का मौसम

उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आज का मौसम

देहरादून। प्रदेश में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आंशिक बादलों के बीच हल्की से तीव्र वर्षा का क्रम भी जारी है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है। इधर, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बौछारें पड़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में यानी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है. साथ ही इन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 23 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। जिसे चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी बारिश का येलो जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी अपील की है। बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश से प्रदेश में कई संपर्क मार्गों पर मलबा गिरने से बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …