Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी…

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी…

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अधिकांश जगहों पर बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से लैंडस्लाइड और बाढ़ वाली जगहों पर सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों में अधिकतर जगह बारिश होने का अनुमान जारी किया है। इन जिलों में देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार शामिल हैं। इसके साथ ही बाकी 7 जिलों में भी अनेक जगह बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के मैदान इलाकों में कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बता दें कि हल्द्वानी में बुधवार रात नालों में अचानक बाढ़ आ गई थी। नाले की बाढ़ में एक युवक बह गया था। अनेक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था। रात में ही पुलिस ने लोगों को काठगोदाम इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया था। चमोली जिले के जोशीमठ में चुंगी धार पर 9 जुलाई को दो बार हुए लैंडस्लाइड के बाद सड़क मार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग गुरुवार को खोला गया था। अभी बड़े वाहन जाने लायक रास्ता नहीं बन सका है।

आज देहरादून का अधिकतम तापमान 29° डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24° सेल्सियस रहेगा। पहाड़ों की रानी मसूरी का आज का अधिकतम तापमान 18° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° सेल्सियस रहेगा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18° रहेगा।

About admin

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply