Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / कल शुक्रवार को इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश!

कल शुक्रवार को इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश!

  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना 

देहरादून। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर रविवार तक बारिश होने की संभावना है। इस बीच कई जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। विशेषकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के अनुसार कल शुक्रवार को राजधानी दून, पौड़ी, नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जगह बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply