Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ों में तेज दौर की बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ों में तेज दौर की बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट

देहरादून। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मई तक प्रदेशभर में मौसम की यही स्थिति रहेगी।

पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। हालांकि, दिन के समय तपिश परेशान करेगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …