Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / आखिरकार सुक्खू को मिली हिमाचल के सीएम की कुर्सी

आखिरकार सुक्खू को मिली हिमाचल के सीएम की कुर्सी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक के बाद आज शनिवार को मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए सीएम होंगे। उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी दावेदारी कर रही थीं। इस बीच विधायकों से रायशुमारी के बाद सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply