हिमाचल : पत्थर गिरने से रुका बचाव कार्य, 14 शव बरामद
team HNI
August 12, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
216 Views
शिमला। आज गुरुवार को भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण किन्नौर में दुर्घटना स्थल पर एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है।
एनडीआरएफ के जवान लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को आगाह कर रहे हैं कि घटनास्थल की ओर न जाएं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। गौरतलब है कि गुलसरी में बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया।
HIMACHAL PRADESH KINNAUR LANDSLIDE SHIMLA 2021-08-12