आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
October 22, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
135 Views
- माँ कात्यायिनी सभी के घर धनधान्य से परिपूर्ण करे
राष्ट्रीय मिति अश्विन 30 शक संवत 1942 आश्विन शुक्ल षष्ठी बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 06 रवि-उल्लावल 04 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अक्टूबर सन् 2020 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 59 मिनट तक उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 35 मिनट तक उपरान्त घृतिमान योग का आरंभ।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 43 मिनट तक। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।
2020-10-22