Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दो दिन बाद यास तूफान का असर उत्तराखंड में दिख सकता है

दो दिन बाद यास तूफान का असर उत्तराखंड में दिख सकता है

  • भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी

देहरादून। दो दिन बाद यास तूफान असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है। 29 और 30 मई को राज्य में भारी बारिश के साथ कई जगह आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 29 मई को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। 30 मई को अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ टिहरी, पौड़ी में भी तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply