Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / भारत ने भी कीवी को सिर्फ 62 रन पर समेटा, बनाया रिकॉर्ड

भारत ने भी कीवी को सिर्फ 62 रन पर समेटा, बनाया रिकॉर्ड

मुंबई। आज शनिवार को न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने हां वानखेड़े के मैदान पर कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय पारी के सभी 10 विकेट हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले क्रिकेट इतिहास के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह इंग्लैंड के जिम लेकर और अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का खेल का दिखाया और न्यूजीलैंड को पहली पारी में सिर्फ 62 रन पर समेट दिया। भारत ने कमाल का बदला लिया और सिर्फ 28.1 ओवरों में ही कीवी टीम का बिस्तर गोल कर दिया।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कितना कमाल का था इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह भारत में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। मुंबई के इस वानखेड़े मैदान पर आज शनिवार को 16 विकेट लिए गये।
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। अश्विन ने 8 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 19 रन देकर तीन और अक्षर पटेल ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। जयंत यादव को एक विकेट मिला। उमेश यादव को कोई विकेट नहीं मिला।
भारतीय टीम ने हालांकि कीवी टीम को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में मयंक अग्रवाल की शानदार सेंचुरी की मदद से 325 रन बनाए थे। लेकिन शो के हीरो एजाज पटेल रहे थे जिन्होंने सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। कीवी टीम के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार हासिल कर सके। इस मैच में कप्तानी कर रहे टॉम लाथम ने 10 और काइली जैमीसन ने 17 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। इस जीत से भारत के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply