Saturday , February 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कोविड 19: देश में पिछले 24 घंटे में 2,075 नए मामले, 71 संक्रमित मरीजों ने गंवाई जान

कोविड 19: देश में पिछले 24 घंटे में 2,075 नए मामले, 71 संक्रमित मरीजों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के केस अब खत्म हो रहे हैं। हर रोज मामलों में गिरावट दिख रही है और मौतों की संख्या भी कम हो रही है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,075 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में 71 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। इसी के साथ कुल मौतों की संख्या 5,16,352 हो गई है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। 24 घंटों में 3383 लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना संक्रमण कम होने के चलते देश में केसों की संख्या घटी है। इस कारण अब एक्टिव केस में भी गिरावट देखने को मिली है। कुल एक्टिव केसों की संख्या अब 27,802 हो गई है। वहीं पोजिटिविटी दर भी 0.56 फीसद पर आ गई है।

भारत सरकार द्वारा चलाए गए वैक्सीनेशन अभियान का काफी असर दिखा है। कोरोना केसों के घटने और दूसरी लहर पर काबू पाने में मिली सफलता का मुख्या कारण इसी अभियान को माना जा रहा है। बता दें कि देश में अब कुल वैक्सीनेशन की संख्या 1,81,04,96,924 डोज हो गई है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply