Saturday , April 20 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : होली खेलकर लौट रहे 14 लोगों से सवार वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत

उत्तराखंड : होली खेलकर लौट रहे 14 लोगों से सवार वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत

पौड़ी : होली की पूर्व संध्या पर एक बुरी खबर सामने आई है। गुरुवार को पौड़ी जिले के पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर चुठाणी के समीप एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में करीब 14 लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पैठाणी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान इन तीन लोगों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर पौड़ी के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है ये सभी लोग पैठाणी क्षेत्र में होली खेलकर वापस अपने गांव चमोली के बिसौणा जा रहे थे। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे।

पैठाणी थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर अमित नेगी 16 साल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिसौणा पट्टी चांदपुर जिला चमोली ने दम तोड़ दिया जबकि इसी गांव के रोहित सिंह 19 साल पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह 21 साल पुत्र कल्याण सिंह और संतोष 22 साल पुत्र आनंद सिंह ने पाबौ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस हादसे में बिसौणा गांव के भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी, महेंद्र सिंह घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पौड़ी जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाया गया है। वहीं, होली से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण यह हादसा हुआ है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply