Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हाॅकी टीम पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हाॅकी टीम पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

  • कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया

टोक्यो। भारतीय महिला हाॅकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बना दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। कड़े मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता और वर्तमान में विश्व की नंबर दो टीम को पटकनी दे दी है। भारत ने पहली बार 1980 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और छह टीमों वाले खेल में चैथे पायदान पर रही थी। इससे पहले 2016 में रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम 12वें स्थान पर रही थी और अब सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। भारत की ओर से तथा मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर ने किया। आस्ट्रेलिया को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारत को सिर्फ एक ही मिला। भारत ने इस इकलौते पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply